77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय परिसर में सुशांत पांडेय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : भारतीय गणतंत्र के 77वें वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा गौरियारीबाग स्थित भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय (प्रस्तावित उद्घाटन स्थल) परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद जन-गण-मन राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा। इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की आत्मा, नागरिकों की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि 1950 से अब तक के सफर में भारत ने निरंतर प्रगति की है और आज विकसित भारत के संकल्प की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

सुशांत पांडेय ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिकों के अधिकार, आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव आम लोगों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मोदी सरकार द्वारा अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया देख रही है। साथ ही, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गणेश पांडेय, राजीव जायसवाल, रंजन फौजी, विजय जायसवाल, राजीव पामदत्त, नरेंद्र चंचल, शीतल सिंह, सुबोध सिंह, महेश चौधरी, राबिन गुप्ता, संतोष कुमार साह, ऋषिकेश सिंह, विजय पाठक, अरुण कुमार गनौरी, अजीत गुप्ता, मिथिलेश मंडल, सौरभ जायसवाल, अमित अग्रवाल, राजेश ठाकुर, अभिषेक चौधरी, अमित ठाकुर, संजय सिंह सिसोदिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन किया।