राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलज़ार अंसारी ने राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन की सदस्यता ली, कुज्जू क्षेत्र के संयोजक नियुक्त

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन (रा.प्र.व.यू.) के केंद्रीय कार्यालय चित्रगुप्त निवास, छत्तर मांडू, रामगढ़ में गुरुवार 29 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन बार से रहे जिला अध्यक्ष (रामगढ़) गुलज़ार अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

गुलज़ार अंसारी के साथ तौफीक अंसारी (जमीरा), इजाज जी, सलामत हुसैन, डॉक्टर जाफर, राजकुमार केशरी सहित अन्य लोगों ने भी रा.प्र.व.यू. की सदस्यता ली। सभी नव-प्रवेशी सदस्यों का स्वागत रा.प्र.व.यू. के संस्थापक सह महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा ने माला पहनाकर किया।

इस मौके पर संगठन की जिम्मेदारियों का विस्तार करते हुए ओम प्रकाश सिन्हा ने गुलज़ार अंसारी को कुज्जू क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया, जबकि तौफीक रजा को रजरप्पा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया। उन्होंने नवनियुक्त संयोजकों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं में शाखा गठन कर क्षेत्रीय कमेटी का गठन सुनिश्चित करें तथा उसकी प्रति केंद्रीय कार्यालय को भेजें, ताकि वहां से विधिवत नोटिफिकेशन जारी किया जा सके।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।