बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में 11 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में 31 जनवरी को 11 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता श्री जसपाल भांकर ने की।

इस अवसर पर कंपनी के वीपी (जीएफए) श्री अनंत शंकर सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों का योगदान कंपनी की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वहीं श्री जसपाल भांकर ने कर्मचारियों की वर्षों की निष्ठा, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में रेवालाल महतो, संजय कुमार, कालीचरण बेड़िया, अग्नु बेड़िया, गजाधर करमाली, तारकेश्वर बेड़िया, सीमा महतो, बालो गोप, बसंत प्रसाद, शाहिद अंसारी एवं बलेश्वर बेड़िया शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की गई। समारोह के उपरांत कंपनी प्रबंधन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूलों से सुसज्जित कार द्वारा सम्मानपूर्वक उनके आवास तक पहुंचाया गया।

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड ने स्पष्ट किया कि संस्था भविष्य में भी अपने कर्मचारियों के योगदान को इसी प्रकार सम्मान देती रहेगी और संगठन की परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाएगी।