नगर परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस रामगढ़ की अहम बैठक, सभी वार्डों में समर्पित कार्यकर्ताओं को उतारने का निर्णय

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : जिला कांग्रेस समिति रामगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल ला मैरिटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ विधायक सह  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता देवी ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला समिति सदस्य संजय साव ने किया।

बैठक में कांग्रेस के प्रवेक्षक प्रदीप तुलिस्यान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, सी.पी. सतन, मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी तथा कांग्रेस महिला प्रदेश प्रभारी सुधा वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति तथा वार्ड स्तर पर तैयारियों को लेकर गहन चर्चा हुई और उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने गए।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर परिषद अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डों में पार्टी की विचारधारा को मानने वाले, समर्पित, जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी। पार्टी ऐसे सभी प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन और सहयोग प्रदान करेगी, ताकि नगर परिषद अध्यक्ष पद सहित प्रत्येक वार्ड में जीत सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में समाजसेवी एवं कार्यकर्ताओं के रूप में कुसुमलता मुंडा, मंजू जोशी, अनु विश्वकर्मा, रीना देवी, खुशबू देवी, गोपाल मुंडा, रणधीर गुप्ता, दिनेश मुंडा, सुजीत पटेल, गुड्डू बर्मा, गुलजार अंसारी, प्रदीप साहू, राजेंद्र चौधरी, भीम साव, बैजू राय, पंकज तिवारी, चंदन मुंडा, सागर महतो, संजय कुमार, पिंटू अंसारी, गगन करमाली, साजिद हुसैन, रुपिंदर महतो, विजय कुमार, आजाद सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार, देवकुमार, शमसुद खान, अकबर अंसारी, बबलू राम, विनोद मुंडा, रविराज, मिथलेश सिंह, शकील अंसारी, रंजीत सिंह, जगरना महतो, उत्तम कुमार, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।