रामगढ़, झारखंड : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मंगलवार को नाम निर्देशन की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन से जुड़ी गतिविधियां दर्ज की गईं।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा।
वहीं, नामांकन दाखिल करने के क्रम में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती अर्पणा देवी एवं अनिता कुमारी सहित कुल 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 127 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।
नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर रामगढ़ जिला, झारखंड में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं।