रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक, अध्यक्ष पद के लिए कुसुम लता कुमारी को समर्थन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर परिषद चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक ला मैरिटल होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़ नगर परिषद चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि चूंकि रामगढ़ नगर परिषद का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने समान विचारधारा वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 29, ग्राम कोठार निवासी कुसुम लता कुमारी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे कल दिनांक 04 फरवरी 2026 को श्रीमती कुसुम लता कुमारी के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा  अनवर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी, प्रदेश कांग्रेस के सी.पी. संतन, धर्मराज राम, रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश यादव, सुधीर मंगलेश, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, पंकज प्रसाद तिवारी, संजय साव, राजेंद्र नाथ चौधरी, संतोष सोनी, जाकिर अख्तर, सागर महतो, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोया परवीन, अनिता कुमारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाम सरवर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, मनोज पुजहर, टिंकू खान, आजाद सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।