रामगढ़ (झारखंड) :नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामगढ़ (झारखंड) जिले में चुनावी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
नाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रह गए हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 216 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान कुल 11 वार्ड अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 16 से मीना देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
शुक्रवार को जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया, उनकी सूची इस प्रकार है—
वार्ड संख्या 1 – ज्ञानी मुंडा
वार्ड संख्या 4 – बिट्टू कुमार
वार्ड संख्या 5 – अजय कुमार रविदास
वार्ड संख्या 8 – विशाल साव
वार्ड संख्या 13 – संगीता देवी
वार्ड संख्या 15 – प्रिया देवी
वार्ड संख्या 17 – सिकदर महतो
वार्ड संख्या 27 – ललिता कुमारी
वार्ड संख्या 29 – सुजीत राम रविदास एवं अनिल रविदास
वार्ड संख्या 30 – नारायण महतो
नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही रामगढ़ (झारखंड) नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सभी वार्डों एवं अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराई जा रही है तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं।