रामगढ़ (झारखंड) : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर आज 11 फरवरी को एनआईसी, रामगढ़ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री राजेश प्रजापती, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, अपर समाहर्ता श्रीमती गीतांजलि कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री बीरेंद्र प्रसाद, सभी निर्वाची पदाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।