रामगढ़ (झारखंड) में कदाचार-मुक्त कराई जा रही है मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा : कुमारी नीलम

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  झारखण्ड अधिविध परीक्षा परिषद (जैक), रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) श्री प्रवीण रंजन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला तथा कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी (चितरपुर), रामगढ़ (Jharkhand) स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

इस दौरान क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक श्री प्रवीण रंजन ने केंद्राधीक्षकों को झारखण्ड अधिविध परीक्षा परिषद, रांची के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बताया कि रामगढ़ जिला (Jharkhand) में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मैट्रिक परीक्षा में 11,881 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 11,501 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार जिले में कुल 23,382 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों पर निगरानी रखते हुए परीक्षा को पूरी तरह कदाचार-मुक्त कराया जा रहा है।