रामगढ़ (झारखंड) में फरार गैंगस्टर राहुल दुबे के आवास पर पुलिस की कुर्की–जब्ती की कार्रवाई, कीमती घरेलू सामान जब्त

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिला में फरार चल रहे गैंगस्टर राहुल दुबे के आवास पर पुलिस द्वारा कुर्की–जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान उसके घर से कीमती घरेलू सामानों को जब्त किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत की गई। अभियान में डीएसपी फौजान अहमद, इंस्पेक्टर रजत कुमार, संबंधित ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक (अनि) आशीष गौतम दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।