देहरादून के मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) झारखंड के विक्रम शर्मा की हत्या

Spread the love

https://www.hindustantimes.com/ht-img/img/2026/02/11/400x225/Businessman_shot_dead_in_Dehradun_1770822062905_1770822063103.jpg

जमशेलपुर /  देहरादून (उत्तराखंड) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून  में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) झारखंड निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के व्यस्त क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल परिसर में हुई।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और सीढ़ियों के पास बेहद नजदीक से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तीन गोलियां लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस  फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बताया गया है कि मृतक मूल रूप से जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम, झारखंड) का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग व स्टोन क्रशर से जुड़े व्यवसाय में सक्रिय था। सूत्रों के मुताबिक, उसका नाम दुमका जेल में बंद कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह से भी जुड़ता रहा है और दोनों के बीच पुराने संबंधों की चर्चा रही है, हालांकि पुलिस ने इस बिंदु पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी बताया जाता है कि विक्रम शर्मा के खिलाफ जमशेदपुर व अन्य क्षे. में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश या व्यवसायिक विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।