रामगढ़ (झारखंड) : एसपी कार्यालय में 44 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत गुम हुए कुल 44 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ (झारखंड) में  14 फरवरी 2026) में दी गई।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को गुम मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रामगढ़ जिला सहित रांची, हजारीबाग, बोकारो एवं अन्य जिलों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद सभी मोबाइल फोन को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार गुम मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें संबंधित स्वामियों तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।

थाना / ओपी वार बरामद मोबाइल की संख्या इस प्रकार है —

रामगढ़ थाना – 10

मांडू थाना – 10

पतरातू थाना – 10

वेस्ट बोकारो ओपी – 04

तकनीकी शाखा – 03

भदानीनगर ओपी – 03

बरकाकाना ओपी – 01

बासल – 01

बरलंगा – 01

गोला – 01

कुल – 44 मोबाइल फोन

यह पूरा अभियान रामगढ़ जिला, झारखंड में संचालित किया गया।