हजारीबाग सांसद ने भाजपा प्रत्याशी प्रिया कुमारी के समर्थन में किया जनसंपर्क अभियान

Spread the love

कुजू (रामगढ़) झारखंड : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को कुजू, रामगढ़ जिला (झारखंड) के वार्ड संख्या-01 (तिलैया) एवं वार्ड संख्या-08 (सेवटा) में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

यह जनसभा भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिया कुमारी के समर्थन में आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रिया कुमारी स्थानीय क्षेत्र की बेटी हैं और उनके नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान होगा। उन्होंने आम जनता से प्रिया कुमारी को विजयी बनाने के लिए समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मजबूत और ईमानदार नेतृत्व आवश्यक है, जो प्रिया कुमारी के माध्यम से संभव हो सकेगा।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव बावला, रणंजय कुमार, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, चुनाव सह-प्रभारी जागेश्वर प्रजापति, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, चुनाव संयोजक रंजीत पांडेय, राजू चतुर्वेदी, रतन प्रसाद साहू, विनोद प्रसाद, राकेश सिंह, अशोक कुमार, संतोष शर्मा, पवन रवानी, राकेश पांडेय, राणा गुप्ता, गया राय, राजेश कुमार सिंह, गायत्री देवी, संजय शाह, सुनील साहू, पार्वती देवी, सुबोध साहू, रंजीत प्रसाद साहू, गणेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने का भरोसा जताया।