रामगढ़ नगर परिषद चुनाव : वार्ड 12, 13 व 14 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के पक्ष में वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद कर प्रिया करमाली को समर्थन देने एवं नगर परिषद चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।

अभियान में राजीव पामदत्त, शशि शेखर सिंह, संजय अग्रवाल, तरुण कुमार साव, नीतीश कुमार, भीमसेन चौहान जैज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और नगर परिषद क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।