शहर के गोलपार, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला, नयीसराय, नया बस स्टैंड के पीछे तथा पटेल चौक स्थित मस्जिदों में पहले जुमा के अवसर पर विशेष नमाज़ पढ़ी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। धर्मगुरुओं द्वारा रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से संयम, इबादत, परहेज़गारी और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की गई।
इधर, भीड़ को देखते हुए मस्जिदों के आसपास स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा सहयोग किया गया, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।