इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की सराहनीय पहल, अनाथ बालिका के विवाह हेतु आर्थिक व सामग्री सहयोग

Spread the love

रामगढ़,  झारखंड  : इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की ओर से एक अनाथ बालिका के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा उसके नए जीवन की सुखद शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई।

क्लब सदस्यों ने मिलकर बालिका को नगद राशि, कपड़े, साड़ियाँ, पर्स, आभूषण, ऊनी वस्त्र, बर्तन सहित घर में उपयोग आने वाली अनेक सामग्री स्नेहपूर्वक प्रदान की। इस सहयोग से बालिका के विवाह की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहायता मिली और उसके नए गृहस्थ जीवन की मजबूत नींव रखी जा सकी।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग देना मानवता की सच्ची सेवा है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।

इस मौके पर जनेशा वडेरा, मेघा बगरिया, निधि चौधरी, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी गांधी, पिंकी पोद्दार, जसमीत सोनी, परमजीत भुसरी, बलविंदर कौर, जसबिंदर होरा, श्वेता जैन एवं नवलजीत कौर उपस्थित थीं।