रामगढ़ महाविद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मी रवाना, 23 फरवरी को होगा मतदान

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

मतदान सामग्री के साथ रवाना होते मतदान कर्मी

इसी क्रम में रविवार को रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनके-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज तथा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में मतदान कर्मियों को रवाना किया गया।

मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए खड़े वाहन

मतदाताओं की संख्या

  • कुल पुरुष मतदाता : 49,238

  • कुल महिला मतदाता : 48,460

  • कुल मतदाता : 97,698

मतदान केंद्रों की स्थिति

  • मतदान केंद्र : 90

  • सहायक मतदान केंद्र : 08

  • कुल मतदान केंद्र : 98

  • कुल मतदान केंद्र भवन : 60

प्रखंडवार विवरण

  1. मांडू – 30 मतदान केंद्र, 21 भवन, कुल मतदाता : 30,923

  2. रामगढ़ – 41 मतदान केंद्र, 25 भवन, कुल मतदाता : 39,360

  3. दुलमी – 03 मतदान केंद्र, 02 भवन, कुल मतदाता : 3,049

  4. पतरातू – 24 मतदान केंद्र, 12 भवन, कुल मतदाता : 24,366

कुल मिलाकर 32 वार्डों में 90 मतदान केंद्र (08 सहायक सहित कुल 98 केंद्र) स्थापित किए गए हैं।

मतदाता पहचान के लिए मान्य दस्तावेज

यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो वह आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से पहचान प्रमाणित कर सकता है। प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं —
आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक/डाकघर पासबुक, एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन दस्तावेज आदि।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ (Jharkhand) जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्भीक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।