रांची / चतरा : झारखंड के चतरा जिला में रविवार शाम एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। हादसा चतरा जिले के सीमरिया प्रखंड अंतर्गत कसियातु–झुमरी बागी क्षेत्र में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर एंबुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान और आग लगने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चतरा जिला पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
बताया गया है कि विमान ने शाम करीब 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी और लगभग 7:34 बजे इसका संचार टूट गया। क्रैश होते ही विमान में आग लग गई।
एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें
एक मरीज,
मरीज का दो परिजन,
एक डॉक्टर,
एक पैरामेडिक,
एक मुख्य पायलट और
एक सह-पायलट शामिल बताए जा रहे हैं।
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स का विवरण सामने आया है। उपलब्ध पैसेंजर मैनिफेस्ट के अनुसार यह एयर एंबुलेंस 23 फरवरी 2026 को रांची से रवाना हुई थी।