आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट की छात्रा अरोमा कुमारी सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में हासिल किया चौथा स्थान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट की प्रतिभाशाली छात्रा अरोमा कुमारी सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से अनुमोदित फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में अरोमा कुमारी सिन्हा (कक्षा–8) ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 119 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अरोमा कुमारी सिन्हा ने द्वितीय चरण उत्तीर्ण कर तृतीय चरण के लिए चयनित होते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और चौथा स्थान प्राप्त किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया, जहां विजेताओं को विशेष योग्यता प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कविंदर गुप्ता (उपराज्यपाल, लद्दाख) उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को विशेष योग्यता प्रशस्ति-पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेना मेडल) दिग्विजय सिंह ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अरोमा की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था को भी दर्शाती है।

विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने इस सफलता को छात्रा के परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा हिंदी विभाग के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

छात्रा का पारिवारिक विवरण
माता का नाम – रुचि कुमारी सिन्हा
पिता का नाम – धृष्ट द्युमन कुमार सिन्हा

यह उपलब्धि रामगढ़ जिला, झारखंड के शैक्षणिक क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।