रामगढ, झारखण्ड :रामगढ़ नगर परिषद आम निर्वाचन की मतगणना गुरुवार रात जिला प्रशासन की निगरानी में रामगढ़ कॉलेज स्थित कंट्रोल हॉल में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता कुमारी ने भाजपा समर्थित प्रिया कुमारी को लगभग 6,500 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।
मतगणना समाप्त होने के बाद घोषित परिणाम के अनुसार कुसुमलता कुमारी को कुल 17,605 वोट प्राप्त हुए, जबकि प्रिया कुमारी को 11,113 वोट मिले। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर कुसुमलता कुमारी की जीत सुनिश्चित हुई। उन्हें रात करीब 9:45 बजे निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद आदिवासी महिला वर्ग के लिए अनारक्षित रखा गया था। इस श्रेणी में कुल नौ महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। शुरुआती राउंड से ही कुसुमलता कुमारी बढ़त बनाए हुए थीं, जो अंत तक कायम रही।
अन्य प्रत्याशियों को मिले मत
घोषित परिणाम के अनुसार अन्य प्रत्याशियों को निम्नलिखित मत प्राप्त हुए—
रेणु देवी – 9,401 वोट
अनिता कुमारी – 8,232 वोट
सुरपति देवी – 4,968 वोट
अपर्णा कुमारी – 4,082 वोट
रेणु कुमारी – 3,617 वोट
उमा कुमारी – 1,601 वोट
पूजा कुमारी – 1,518 वोट
32 वार्डों में पार्षदों की जीत घोषित
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड सदस्य पदों के लिए भी मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित विजेताओं में प्रमुख रूप से—
वार्ड 1 – विशेश्वर कुमार बेदिया
वार्ड 2 – मुंशी मांझी
वार्ड 3 – जयनारायण साव
वार्ड 4 – अरुण कुमार कुशवाहा
वार्ड 5 – पवन कुमार यादव
वार्ड 6 – संदीप कुमार
वार्ड 7 – अविनाश उपाध्याय
वार्ड 8 – राहुल कुमार
वार्ड 9 – बुलु देवी
वार्ड 10 – लक्ष्मी देवी
वार्ड 11 – फरहद अनीश
वार्ड 12 – ललिता देवी
वार्ड 13 – रंजीत कुमार
वार्ड 14 – सुषमा देवी
वार्ड 15 – नीरज कुमार पासवान
वार्ड 17 – रंधीर कुमार
वार्ड 22 – रेणु कुमारी
वार्ड 23 – हजरुन खातून
वार्ड 24 – प्रतिभा शरण
वार्ड 25 – सोनी कुमारी
वार्ड 26 – देवधारी महतो
वार्ड 27 – लीला कुमारी
वार्ड 28 – राम नरेश महतो
वार्ड 29 – जयंती देवी
वार्ड 30 – रमेश प्रसाद कुशवाहा
वार्ड 31 – ललिता देवी
वार्ड 32 – संतोष मुंडा
प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी 32 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
मतगणना केंद्र के बाहर भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना के दौरान केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रत्येक राउंड के परिणाम के बाद माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।