सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार लालकिशोर महतो की मौत, गोला से लौटते समय स्कॉर्पियो पुल से गिरी

Spread the love

गोला (रामगढ़), झारखंड  :  रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार सह दैनिक जागरण के गोला प्रतिनिधि लालकिशोर महतो (52 वर्ष) की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार लालकिशोर महतो गोला से समाचार संकलन कर स्कॉर्पियो वाहन से अपने घर बेटुलकला लौट रहे थे। वाहन स्वयं वे चला रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पहले डुंडीगाछी गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में शव को बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

लालकिशोर महतो पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। वे अपने क्षेत्र में एक सक्रिय और जमीनी पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से रामगढ़ जिला के पत्रकार जगत में शोक की लहर है।