पतरातु डैम के पर्यटन विकास को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांग पत्र

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : राज्य के पंचम बजट सत्र के दौरान बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास से जुड़ी लंबित योजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की। इस संबंध में विधायक ने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा।