रामगढ़, झारखंड : विद्युत आपूर्ति अंचल रामगढ़ परिसर में मंगलवार को अभियंताओं, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की समन्वय समिति के तत्वावधान में विद्युत विधेयक 2025 के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई।
प्रदर्शन में बिजली विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से विद्युत अधीक्षण अभियंता सकला हेसरोंम, अमित अख्तर कच्छप, विद्युत कार्यपालक अभियंता कुंगाल किशोर, सहायक विद्युत अभियंता सुमन कुमार सिंह और कनीय विद्युत अभियंता रोहित तिवारी मौजूद रहे।
इसके अलावा लेखा पदाधिकारी वासुदेव महतो, कनीय प्रबंधक ब्रह्मदेव सिंह, दिवाकर प्रसाद सिन्हा, कौशल तिवारी, कौशल किशोर शर्मा, अजय कुमार सिंह, मो. सलीम, अरविंद कुमार, राजकुमार भगत, अखिलेश कुमार झा, रविंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, दिवाकर गुप्ता, समीर संदीप मिंज, सचिन कुमार और कामेश्वर करमाली सहित कई कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने कहा कि विद्युत विधेयक 2025 को लेकर कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए विधेयक के खिलाफ आवाज उठाई।
इस मौके पर रूपा देवी, शीला देवी और मीना देवी समेत समन्वय समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।