रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ के जिला कार्यालय (अनुमंडल परिसर) में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की।
समारोह की शुरुआत आगंतुक अधिकारियों के स्वागत से हुई। जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पन्ना लाल राम, वृंदावन सिंह और दिलीप साहा ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंच पर आमंत्रित किया। इस दौरान दूधेश्वर महतो और अशोक गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम सिंह तथा जिला शिक्षा अधीक्षक सुजीत कुमार को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रमिला जी, बलराम सिंह, दिलीप साहा, ऋषिदेव चौधरी, दूधेश्वर महतो और भुनेश्वर ठाकुर ने सम्मान की औपचारिकताएं निभाईं। साथ ही दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा विभाग द्वारा पेंशनरों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। संरक्षक पन्ना लाल राम, वृंदावन सिंह और ऋषिदेव चौधरी ने अपने संबोधन में अधिकारियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
स्वागत भाषण संरक्षक बलराम सिंह ने दिया, जबकि स्वास्ति वाचन शिव वचन पाठक द्वारा किया गया। मंच संचालन दिलीप साहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव छोटू लाल मोदी ने प्रस्तुत किया।
समारोह में समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आशुतोष कुमार सिंह, वृंदावन सिंह, छोटू लाल मोदी, बलराम सिंह, पन्ना लाल राम, दिलीप साहा, शिवशंकर मोदी, छुन्नू साहू, अशोक गुप्ता, देवशरण महतो, प्रमिला देवी, भुनेश्वर ठाकुर, माननारायण सिंह, सुधीर तिवारी, बसंत कुमार, रामप्रसाद महतो, रेशम महतो, रामस्वरूप खन्ना, बालगोविंद करमाली, नागेश्वर प्रसाद, उमा साहू, सत्येंद्र प्रसाद और कृष्णा प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।
समारोह के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि एसबीआई चितरपुर के शाखा प्रबंधक व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।