रामगढ़, झारखंड :रमजान माह के अंतिम जुमा के दिन आज रामगढ़ शहर समेत पूरे जिला में मुसलिम धर्मावलंबियों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए आज जुमा को शहर के विभिन्न मसजिदों में बड़ी संख्या में मुसलिम धर्मावलंबी जुटे और जुमा की नमाज अदा की। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर बड़ी संख्या में विभिन्न मसजिदों में लोग जुटे तथा नमाज अदा की। साथ ही मसजिदों के आगे नमाजियों की भीड़ रही। हालांकि पिछले जुमा को भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी थी। लेकिन चांद नहीं नजर आने की वजह से ईद नहीं मनाया जा सका तथा आज भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी। साथ ही मसजिदों के बाहर नमाजी टोली समेत अन्य चीजों की दुकानें लगाई गयी थी। शहर के गोल पार मसजिद, सौदागर मुहल्ला मसजिद, दुसाध टोला मसजिद, नयीसराय मसजिद, पटेल चौक स्थित मसजिद, नया बस स्टैंड स्थित मसजिद में अलविदा की नमाज अदा की गयी। साथ ही शहर के विभिन्न मसजिदों में नमाज का वक्त तय कर दिया गया है । बताया गया कि कल शनिवार को ईद मनाया जायेगा ।
मस्जिद क़ुबा, सर सैयद कॉलोनी, नईसराय – सुबह 8:45 बजे
मदीना मस्जिद, नईसराय – सुबह 9:15 बजे
मस्जिद अकसा, रौशन नगर, नईसराय – सुबह 9:15 बजे
ईदगाह, नईसराय – सुबह 9:30 बजे
जामा मस्जिद, गोलपार – सुबह 9:30 बजे
इकरा मस्जिद, करबला मोहल्ला, रामगढ़ – सुबह 9:15 बजे
कादरी मस्जिद, दुसाध मोहल्ला, रामगढ़ – सुबह 9:00 बजे
जामा मस्जिद, सौदागर मोहल्ला, रामगढ़ – सुबह 8:15 बजे
इब्राहीम मस्जिद, बस स्टैंड, रामगढ़ – सुबह 8:30 बजे