इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा बढ़ाना, प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करना तथा ताजे एवं घर में उगाए गए खाद्य पदार्थों के महत्व को समझाना है। कार्यक्रम के दौरान पुदीना, एलोवेरा, बैंगन, नींबू, मिर्च, शिमला मिर्च, करम्बोला (स्टारफ्रूट), चीकू, लेमनग्रास, तुलसी और स्ट्रॉबेरी जैसे विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।
बगीचे को बच्चों के लिए और अधिक रोचक बनाने के लिए प्रत्येक पौधे के सामने आकर्षक संदेशों के साथ विशेष प्लेकार्ड लगाए गए। इन प्लेकार्ड्स पर क्लब का लोगो और एक क्यूआर कोड भी शामिल किया गया है, जिससे बच्चे डिजिटल माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।
यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों में जिम्मेदारी, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सतत जीवनशैली के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। यह कदम भविष्य में पर्यावरण-सचेत नागरिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ, सचिव जनेशा वडेरा, मेघा बगरिया, अनुराधा श्रॉफ, राजिंदर बुढ़वाल, राजिंदर कालरा, रंजू अरोरा, मनबीर कौर, जसमीत कौर, नीति अरोरा, नवलजीत कौर, जसप्रीत कौर एवं गुरबक्श कौर सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।