रामगढ़ में चलती ईंट लदे वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजुलिया में शनिवार की देर शाम  उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ईंट लदी गाड़ी में अचानक आग लग गई। वाहन (संख्या JH01DD11) रांची के हातू इलाके की ओर जा रहा था, जहां उसे ईंट खाली करना था।

जानकारी के अनुसार, वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़ ही रहा था कि रास्ते में अचानक उसमें आग लग गई। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, हालांकि वाहन को आंशिक नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।