हजारीबाग (झारखंड) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता ₹1.72 लाख घूस लेते गिरफ्तार

Spread the love

हजारीबाग (झारखंड) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को ₹1.72 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई हजारीबाग स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय में की गई, जहां दोनों अधिकारी एक सरकारी कार्य के बदले अवैध वसूली कर रहे थे। एसीबी को इस संबंध में पहले शिकायत मिली थी, जिसके बाद गुप्त जांच कर जाल बिछाया गया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अधिकारियों में राहुल मालतो (कार्यपालक अभियंता) और चिरंजीवी दांगी (सहायक अभियंता) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक फाइल पास कराने या संबंधित कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में घूस की मांग कर रहे थे।

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू