रामगढ़ (झारखंड) :झारखंड अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने जिले में निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने के उपायुक्त के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सभी शिक्षाप्रेमियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
उपायुक्त फैज़ अक अहमद मुमताज़ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी निजी शिक्षण संस्थान री-एडमिशन के नाम पर किसी प्रकार की फीस नहीं लेंगे। यदि कोई विद्यालय ऐसा करता है तो उसके प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी ने भी जिले के सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने कहा कि री-एडमिशन फीस के कारण निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा था। कई अभिभावक आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों का नाम विद्यालय से कटवाने को मजबूर हो रहे थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त के इस निर्णय से अब निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। इस फैसले से जिले के अभिभावकों में खुशी की लहर है।
रविशंकर राय ने यह भी कहा कि यदि किसी अभिभावक को इस संबंध में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे उनसे नई सराय, दामोदर नदी किनारे स्थित उनके निवास स्थान पर या मोबाइल नंबर 9835265365 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
वहीं, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त कि