रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती : 15 अप्रैल तक हटाने का निर्देश,  16 को चलेगा अभियान

Spread the love

रजरप्पा (रामगढ़), झारखंड : रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को 15 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा के बाद 16 अप्रैल से प्रशासनिक बल के साथ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।