सांसद मनीष जायसवाल ने मीडिया प्रतिनिधि के घर पहुंचकर नवजात को दिया आशीर्वाद

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के आवास पर पहुंचकर उनकी नवजात पुत्री को आशीर्वाद दिया।

सांसद ने बच्ची से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरे वातावरण में आत्मीयता और पारिवारिक जुड़ाव देखने को मिला।

मुलाकात के दौरान सांसद ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विश्वास और संबंध और मजबूत हुए।

इस अवसर पर प्रवीण मेहता, राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, दीनदयाल कुमार, रॉबिन गुप्ता, राजेंद्र केशरी, मृत्युंजय केशरी समेत  कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।