प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से शहर में लगातार हो रही लोड शेडिंग, रिलायंस पेट्रोल पंप में ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या, बिजुलिया स्थित अग्रवाल टिम्बर के पास बिजली के पोल को स्थानांतरित करने एवं जर्जर पोल बदलने की मांग उठाई। इसके अलावा छावनी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पूर्व में कराए गए डिपोजिट वर्क को पुनः शुरू करने, बिजुलिया तालाब में विद्युत व्यवस्था बहाल करने हेतु खंभे और तार लगाने तथा शहर के शेष हिस्सों में 33 हजार केवीए लाइन को अंडरग्राउंड करने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया।
चैंबर ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर और अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी, मानद सचिव मानु चतुर्वेदी, सह सचिव इंदर पाल सिंह सैनी (पाले) तथा कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।