यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई थी, जहां जूडो के अंडर-14 आयु वर्ग एवं 36 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कुल 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण विद्या मंदिर की छात्रा पलक कुमारी गुप्ता ने उत्कृष्ट तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में पलक को पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सफलता के पीछे जूडो प्रशिक्षक कमल नायक के मार्गदर्शन और परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विश्वास जताया कि पलक भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विद्यालय के खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों में खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में गंभीरता से अभ्यास कर रहे हैं, जो विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
सम्मान समारोह में प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी, गुरप्रीत कौर, रंजू सिंह, विक्रम सिंह, मनोरंजन चौधरी, प्रांतिक रॉय एवं अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने पलक को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र केवल उपलब्धियां ही नहीं हासिल कर रहे, बल्कि सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और यह यात्रा आगे और ऊंचाइयों तक जाएगी।