डिमरा प्लस टू विद्यालय में अव्यवस्था देख भड़के उपायुक्त, 9 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : गोला प्रखंड दौरे के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने प्लस टू उच्च विद्यालय डिमरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की खराब स्थिति सामने आने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जतायी तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये।