संग्रामपुर जंगल के पास घायल मिला हिरण, वन विभाग ने बचाकर डियर पार्क पहुंचाया

Spread the love

गोला (रामगढ़), झारखंड : गोला वन क्षेत्र के संग्रामपुर जंगल के समीप एक हिरण घायल अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गयी। बताया गया कि जंगल के किनारे आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरण पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू किया।