रामगढ़ (झारखंड)पुलिस के विशेष अभियान में 13 वांछित अपराधी और वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ कैंट (झारखंड) : रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कुल 13 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर बीती रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया।

अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू तथा सभी थाना प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में अलग-अलग छापामारी दल गठित किए गए। इन टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कई मामलों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा अपराध नियंत्रण और रोकथाम के उद्देश्य से आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम तथा संपत्ति संबंधी मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों और वारंटियों के नाम

  1. शंभु सोनी, सीसीएल सौंदा, भुरकुंडा

  2. विजय तुरी, सौंदा डी, भुरकुंडा

  3. असगर अंसारी, बरकट्ठी, करमा, कुजू

  4. अरबाज अंसारी, बरकट्ठी, करमा, कुजू

  5. सुरेश महतो, उचकाहा, करमा, कुजू

  6. सीताराम साव, मांडूडीह, मांडू

  7. सरदार प्रजापति उर्फ सरदार कुमार, रजरप्पा

  8. डेघनाथ घटवार, स्टीम कॉलोनी, पतरातू

  9. राजेश साव उर्फ लंगड़ा, रोड नंबर 7 झोपड़पट्टी कटिया, पतरातू

  10. संजय मुंडा, हेसला, पतरातू

  11. विकास शाह, नई सराय, रामगढ़

  12. सुमित अग्रवाल, थाना चौक, रामगढ़

  13. राम प्रवेश कुमार, चेटर, रामगढ़

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।