राज्यसभा चुनाव को लेकर शहजादा अनवर सक्रिय, कांग्रेस नेतृत्व से मांगी उम्मीदवारी

Spread the love

रांची (झारखंड) : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामगढ जिला के चितरपुर निवासी शहजादा अनवर ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भेजकर राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध किया है।