रामगढ़ में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : जिलेभर में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर और आसपास के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।