रामगढ़, झारखंड : झारखंड सरकार ने रामगढ़ के वर्तमान सरकारी अधिवक्ता (गवर्नमेंट प्लीडर) संजीव कुमार अंबष्ठ की सेवा अवधि को अगले आदेश तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में झारखंड सरकार के विधि विभाग, रांची से प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी (लॉ रिमेम्ब्रेंसर) नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा पत्रांक 06(बी) जी.पी. (नियुक्ति)-29/2021 खंड/202/जे, दिनांक 25 मई 2026 के माध्यम से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने संजीव कुमार अंबष्ठ की सेवा विस्तार संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इसके फलस्वरूप वे अगले आदेश तक रामगढ़ के सरकारी अधिवक्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे तथा पूर्व की भांति राज्य सरकार की ओर से सभी दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
उक्त पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रामगढ़ तथा उपायुक्त, रामगढ़ को भी प्रेषित कर दी गई है।
सरकार के इस निर्णय से रामगढ़ जिले में न्यायालयों में लंबित सरकारी मामलों की प्रभावी पैरवी और राज्य सरकार के पक्ष के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों के समन्वय को भी मजबूती मिलेगी।