श्री श्याम मंदिर, नेहरू रोड की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, विष्णु पोद्दार बने अध्यक्ष

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : श्री श्याम मंदिर, नेहरू रोड की आगामी सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हो गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचित पदाधिकारियों में विष्णु पोद्दार को अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल (पथरवा) को उपाध्यक्ष, तुलसी कुमार अग्रवाल (पिंटू) को सचिव, रोहित कुमार पंसारी को सह सचिव तथा संजय अग्रवाल (मथुरा वाले) को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार पोद्दार, ऋषभ अग्रवाल (पटवारी), रोहित कुमार शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, शंभू कुमार अग्रवाल (पटवारी) एवं राजकुमार अग्रवाल (विकी) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी सुरेश बगड़िया एवं राजेश कुमार अग्रवाल ने श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सफल एवं सौहार्दपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री श्याम भक्तों ने एक बार फिर निर्विरोध एवं सौहार्दपूर्ण चुनाव कर यह संदेश दिया है कि बाबा की सेवा सदैव एकजुट होकर और बिना किसी मतभेद के की जाती है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु पोद्दार के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी आगामी सत्र में श्री श्याम मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए बाबा श्याम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उपस्थित भक्तों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

इसके साथ ही श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हो गई तथा चुनाव समिति का विधिवत् विघटन कर दिया गया।