ऑपरेशन ‘भरोसा’ की बड़ी सफलता : रामगढ़ पुलिस ने 125 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। एक माह तक चले इस अभियान में पुलिस ने 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने पिछले छह माह में दर्ज गुम मोबाइल से संबंधित सनहा एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान रामगढ़ जिले के अलावा रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों से भी मोबाइल बरामद किए गए।

जिला मुख्यालय स्थित न्यू टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। थानावार बरामदगी इस प्रकार रही—

रामगढ़ थाना – 30 मोबाइल

गोला थाना – 20 मोबाइल

पतरातू थाना – 14 मोबाइल

मांडू थाना – 10 मोबाइल

कुजू ओपी – 10 मोबाइल

रजरप्पा थाना – 9 मोबाइल

भुरकुंडा ओपी – 9 मोबाइल

भदानीनगर ओपी – 7 मोबाइल

वेस्ट बोकारो ओपी – 6 मोबाइल

बरलंगा थाना – 5 मोबाइल

बासल थाना – 3 मोबाइल

बरकाकाना ओपी – 2 मोबाइल

इस प्रकार कुल 125 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई और लोगों से अपने परिवार व परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रामगढ़ पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास जताया। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।