पंकज प्रसाद तिवारी बने रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंकज प्रसाद तिवारी को रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन के उपरांत संगठन हित में यह नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि पंकज प्रसाद तिवारी पूर्ण समर्पण, लगन और निष्ठा के साथ जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंकज प्रसाद तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है। यह अधिसूचना 1 अगस्त 2026 को जारी की गई है।