रामगढ़ कैंट, झारखंड : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, रामगढ़ परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। महासभा के वरीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समारोह को संबोधित करते हुए विनय कुमार सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। इस आजादी की गरिमा और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। सभी को मिलकर देश की प्रगति और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अरविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, शेखर सिंह, भेजोनाथ सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, विनोद सिंह, रामदहीन सिंह, सुरेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह (अधिवक्ता), संजीव सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, मंजीत सहित महासभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।