रामगढ़ जिले में 74,907 पशुओं को एफएमडी और 1,23,513 बकरियों को पीपीआर का टीका

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : जिले में पशुओं एवं बकरियों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले में 74,907 पशुओं को एफएमडी (खुरहा-मुंहपका रोग) तथा 1,23,513 बकरियों को पीपीआर का टीका लगाया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि जब भी पशुपालन विभाग की टीकाकरण टीम उनके गांव या घर तक पहुंचे, तो अपने पशुओं एवं बकरियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। समय पर टीकाकरण से पशुओं और बकरियों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

प्रशासन के अनुसार, पशुओं एवं बकरियों को बीमारियों से बचाने के साथ नियमित टीकाकरण पशुपालकों को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान को भी कम करने में सहायक है।

जिला प्रशासन ने पशुपालकों से टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि पशुपालन विभाग की टीम के पहुंचने पर सभी योग्य पशुओं एवं बकरियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।