नई सराय बस्ती में कांग्रेस वार्ड कमेटी की मासिक बैठक, स्थानीय समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  : वार्ड नंबर 2 के वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद साजिद की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई सराय बस्ती में कांग्रेस पार्टी की वार्ड कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मंडल प्रभारी सलीम खान एवं मंडल अध्यक्ष पिंटू नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिलानी अहमद ने किया।

बैठक में वार्ड स्तर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें पीसीसी सड़क की मरम्मत, नाली रिपेयरिंग, खराब स्ट्रीट लाइट, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, दाखिल-खारिज, सफाई व्यवस्था समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।

इसके अलावा छावनी परिषद की ओर से की जाने वाली पानी की सप्लाई की स्वच्छता को लेकर भी चर्चा हुई। बस्ती में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने के लिए छावनी परिषद को पत्र देने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम साहू ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अंचल अधिकारी एवं छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

बैठक में मोहम्मद अब्बास, राजू राम, मोहम्मद सज्जाद खान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद विक्की, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद सलमान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्ड कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।