ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने संभाला रामगढ़ छावनी परिषद अध्यक्ष का पदभार, बोले- सैनिक क्षेत्र की तरह सुंदर और स्वच्छ बने रामगढ़

Spread the love
परिषद की बैठक में शामिल परिषद के अध्यक्ष, सीइओ, विधायक व अन्य कर्मचारी

रामगढ़ कैंट, झारखंड : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के नवपदस्थापित कमांडेंट सह रामगढ़ छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने शनिवार, 12 सितंबर 2026 को छावनी परिषद रामगढ़ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ भी ली। इस अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह, रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने कहा कि वे पूर्व में भी रामगढ़ छावनी में मेजर के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं। रामगढ़ से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि छावनी परिषद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सैनिक क्षेत्र साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुंदर है, उसी प्रकार रामगढ़ शहर को भी साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है कि रामगढ़ आने वाले लोगों को शहर अच्छा लगे और उन्हें यह महसूस हो कि वे किसी व्यवस्थित शहर में आए हैं।

कर्मचारियों ने बुके देकर किया स्वागत 

पदभार ग्रहण करने के मौके पर छावनी परिषद के कर्मचारियों ने बुके प्रदान कर नवपदस्थापित अध्यक्ष ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल का स्वागत किया। इस दौरान परिषद के कनीय अभियंता पिंटू कुमार, कार्यालय अधीक्षक अनिल पासवान, लेखापाल संजय कुमार, शंकर महतो, एसएन राव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

परिषद की बैठक में दो एजेंडों पर हुई चर्चा, दोनों को मिली मंजूरी

ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल के छावनी परिषद अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद परिषद की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कौशल ने की, जबकि संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने किया। बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी भी शामिल हुईं।

शनिवार को छावनी परिषद सभागार में आयोजित बैठक के लिए मात्र दो एजेंडे निर्धारित किए गए थे। दोनों एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद उन्हें पारित कर दिया गया।

बैठक में भवन निर्माण से संबंधित 10 ऑनलाइन आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया और सभी आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा सर्वे नक्शा 48 को बदलने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसके बाद लोगों की सुविधा के लिए बाजार, पार्क समेत अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान परिषद की विभिन्न विभागीय गतिविधियों और आवश्यक सहयोग के लिए संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने और पहली बैठक में लिए गए निर्णयों से छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं तथा विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही