बीएफसीएल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 70 कर्मचारियों की हुई जांच

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के एचएएसपी ओएचसी विभाग की ओर से कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करने के उद्देश्य से 18 सितंबर को एचएएसपी प्रशासनिक भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीएफसीएल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लेख राज के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान कर्मचारियों की सामान्य शारीरिक जांच के साथ रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की गई। कुल 70 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान 6 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप और 2 व्यक्तियों में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया।

उच्च रक्तचाप और बढ़े हुए रक्त शर्करा वाले व्यक्तियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और नियमित रूप से स्वास्थ्य की निगरानी करने की सलाह दी गई। साथ ही, आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श लेने और उचित चिकित्सा अनुवर्ती जांच कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना तथा समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना था।