रामगढ़, झारखंड : रांची विश्वविद्यालय द्वारा घोषित स्नातकोत्तर (एमए) मास कम्युनिकेशन सत्र 2023–25 के परीक्षा परिणाम में रामगढ़ जिले की बेटी कीर्ति चौहान ने विश्वविद्यालय में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। सितंबर माह में आयोजित इस परीक्षा का परिणाम दिसंबर में घोषित किया गया, जिसमें कीर्ति चौहान ने 79.69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुल 1275 अंकों के साथ विश्वविद्यालय टॉपर बनी कीर्ति चौहान रामगढ़ जिले के नयानगर घुटूवा की रहने वाली हैं। वह जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह की पुत्री हैं। वर्तमान में कीर्ति चौहान दूरदर्शन (डीडी न्यूज) में लंबे समय से कार्यक्रम प्रस्तोता के रूप में कार्य कर रही हैं।
कीर्ति चौहान की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना से हुई है। इसके बाद उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा के साथ-साथ मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रहकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
इस सफलता पर कीर्ति चौहान ने इसका श्रेय अपने पिता मनोज सिंह, माता ममता सिंह एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के सभी शिक्षकों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर से बधाइयों का तांता लगा