रामगढ़, झारखंड : रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को एक सामाजिक सेवा परियोजना का आयोजन बिरहोर टोला, बसंतपुर पंचायत में किया गया। इस अवसर पर बिरहोर जनजाति के परिवारों के लगभग 100 लोगों के बीच ऊनी कपड़े एवं अन्य आवश्यक वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को राहत प्रदान करना था।
इस अवसर पर रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी इस ठंड के मौसम में लगातार ग़रीब लोगो को ऊनी वस्त्र दे कर ठंड से राहत दिलाने का कार्य कर रही है, इस सेवा परियोजना के प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक अग्रवाल एवं दीपा अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है। रोटरी के माध्यम से सेवा कार्य करना गर्व की बात है।
रोटरी रामगढ़ सिटी के सचिव रोहित पंसारी ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर जनजातीय एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। भविष्य में भी रोटरी रामगढ़ सिटी इसी समर्पण भाव से समाजसेवा के कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से हरीश चौधरी, उमेश राजगढ़िया, राजू अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।