
भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष मौजूद भाजपा के नेतागण
रामगढ, झारखंड : रामगढ़ जिला भाजपा का अगला जिला अध्यक्ष कौन होगा ! इसका फैसला अब कुछ दिनों के भीतर हो जाएगा गुरुवार को रामगढ़ भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया पुरी की गई ।यह रायशुमारी लगभग 5 घंटे तक चली जिसमें पार्टी के विभिन्न स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश संगठन चुनाव पर्यवेक्षक उषा पांडे चुनाव पदाधिकारी सरोज सिंह एवं सुनील साहू की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न की गई।
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार इस रायशुमारी में जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम लिखकर लिफाफे में बंद कर दिए गए जल्द ही भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी । मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित आज के रायशुमारी में सभी मतदाता ने बहुत ही उत्साह के साथ शामिल हुए । उन्होंने यह भी बताया की पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 60 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। जिसके कारण कई वरिष्ठ नेता दावेदारी नहीं कर सके।
जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ने बताया कि रायशुमारी में दर्जनों नामों के लेकर चर्चा हुई जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता,रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु , डॉ संजय कुमार सिंह,डॉ संजय प्रसाद सिंह, रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल,दिलीप सिंह संजीव कुमार बबला, संतोष शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजीत पांडेय, सन्नी कुशवाहा,विजय ओझा, युगेश महतो, राजेश ठाकुर सहित कई नाम शामिल हैं।
रायशुमारी में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी , जिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश के पदाधिकारी , प्रदेश मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष,महामंत्री शामिल हुए। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा,चंद्रशेखर चौधरी, स्नेहलता चौधरी, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, धनञ्जय कुमार पुटुश, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, प्रवीण कुमार सोनू , भीम सेन चौहान, धीरज कुमार साहू , कुश श्रीवास्तव,शीतल सिंह, रिंकू प्रसाद,संजय कुमार रजक, शंकर करमाली,वारिश खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।